नवागंतुक सेवाएँ

हमारी नवागंतुक सेवाएँ कैनेडा में जीवन के साथ तालमेल बिठाने में आपकी मदद करती हैं।

ये निःशुल्क सेवाएँ आपको समर्थित महसूस करने, अपने नए समुदाय में सफलता पाने और कैनेडा को अपना घर बनाने में मदद करने के लिए आवश्यक उपकरण और कनेक्शन प्रदान करती हैं।

  1. पात्रता

    स्थायी निवासी, शरणार्थी और संरक्षित व्यक्ति कैनेडा में सैटलमेंट सेवाओं के लिए पात्र हैं।

    पात्रता के बारे में अधिक जानें

    कैनेडा में निम्नलिखित लोग (क्यूबेक के बाहर रहने वाले) नवागंतुक सेवाओं के लिए पात्र हैं:

    • पुनः बसाए गए शरणार्थियों सहित स्थायी निवासी
    • स्थायी निवासी बनने के लिए मंजूरी दिए गए लोग
    • कैनेडा में संरक्षित व्यक्ति
    • कुछ रोजगार प्रोग्रामों में कैनेडा में अस्थायी निवासी, जिनमें शामिल हैं
      • अटलांटिक इमीग्रेशन प्रोग्राम
      • रूरल और नॉर्दर्न इमीग्रेशन प्रोग्राम
    • कुछ विशेष मार्गों के तहत मंजूरी दिए गए लोग, जिनमें शामिल हैं
      • यूक्रेनवासी और उनके परिवार
      • 1 सितंबर, 2023 को या उसके बाद गाज़ा छोड़ने वाले फ़िलिस्तीनी और उनके परिवार

    यदि आप क्यूबेक में रह रहे हैं

    क्यूबेक में नवागंतुक सेवाएँ खोजें

  2. सेवाएँ

    कैनेडा में कई संगठन और सेवाएँ हैं जो नवागंतुकों को यहां बसने में मदद करती हैं। मैत्रीपूर्ण और अनुभवी सैटलमेंट पेशेवर कैनेडा में सफल जीवन बनाने में मार्गदर्शन करने के लिए आपको और आपके परिवार को व्यक्तिगत बनाई गई सहायता प्रदान करते हैं। सेवाएँ फ्रेंच सहित कई भाषाओं में उपलब्ध हैं।

    सेवाओं में शामिल हो सकते हैं

    • अंग्रेजी या फ्रेंच भाषा प्रशिक्षण
    • नौकरियां खोजने और कैनेडा में कार्यस्थल के लिए तैयारी करने हेतु रोजगार सेवाएँ
    • सामाजिक नेटवर्क बनाने के लिए समुदायों के साथ संबंध
    • विदेशी क्रेडेंशियल मान्यता के लिए सहायता
    • आपको सैटलमेंट सेवाओं तक पहुँचने में मदद करने के लिए सहायता (जैसे कि बच्चों की देखभाल, परिवहन और अनुवाद)

नवागंतुक सेवाएँ

उन संगठनों और निःशुल्क सेवाओं की सूची ब्राउज़ करें जो आपके समुदाय में और ऑनलाइन उपलब्ध हैं। आज ही शुरुआत करें।

सेवाएँ खोजें

Détails de la page

2025-01-31